Wed. Jun 25th, 2025

बुधवार सुबह हल्द्वानी में बड़ा हादसा हो गया। मूसलाधार बारिश के कारण बरसाती नाले उफान पर हैं। नालों की बाढ़ से नहर भी पानी से भर गई हैं। कोतवाली क्षेत्र में फायर ब्रिगेड दफ्तर के पीछे बहने वाली सिंचाई नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई है।

सिंचाई नहर में कार गिरते ही पलट गई और थोड़ा आगे बहकर पुलिया में फंस गई। इस दौरान कार के अंदर पानी घुस गया। कार में 7 लोग सवार थे। इनमें से एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। 3 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कार को रेस्क्यू करके नहर से बाहर निकाला। लेकिन तब तक देर हो गई थी। कार के शीशे खोलने पर पता चला कि एक बच्चे समेत कुल चार लोग दम तोड़ चुके थे। 3 लोग घायल हैं। इन्हें सुशील तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे। इनमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है।तीन लोगों का उपचार चल रहा है। ये लोग उधम सिंह नगर के किच्छा के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *