Wed. Sep 30th, 2026


पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में चल रही सर्द हवाओं के असर से अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उत्तर, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत को कोहरे और कड़ाके की ठंड से अभी राहत मिलती नहीं दिख रही।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर भारी हिमपात और मैदानी राज्यों के कुछ इलाकों में बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर समेत अधिकतर क्षेत्रों में बदली छाई रही, जिससे अधिक ठंड महसूस की गई। मैदानी इलाकों में चली सर्द हवाओं ने ठिठुरन के अहसास को और तेज किया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन 13 राज्यों में कोहरे और ठंड को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर मौसम प्रतिकूल रहेगा। हरिद्वार में दिन में धूप निकलने और बीच बीच में हल्की बदली आने की संभावना बतायी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *