Sat. Oct 24th, 2026

हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके देहरादून स्थित आवास पर भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणेंद्रनाथ शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सांसद श्री रावत ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

सांसद श्री रावत ने विश्वास व्यक्त किया कि फणेंद्रनाथ शर्मा का समृद्ध संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता एवं मार्गदर्शन पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं के समर्पण, सामूहिक प्रयासों और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता में निहित है। उनके अनुभव का लाभ संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगा। उन्होंने नवीन दायित्व के सफल निर्वहन एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *