Wed. Sep 30th, 2026

38वें नेशनल गेम्स में हॉकी के लीग मुकाबले आज से शुरू हुए। इन मुकाबलों में आज उत्तराखंड की बेटियों को निराशा हाथ लगी। उत्तराखंड महिला टीम का पहला मैच झारखंड के साथ हुआ। वंदना कटारिया स्पोर्टस स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों में पहला मैच मध्यमप्रदेश और कर्नाटक के बीच खेला गया। यह मैच मध्य प्रदेश ने 4—1 के अंतर से जीता। दूसरा मैच वेस्ट बंगाल और ओडिसा के बीच खेला गया यह मैच वेस्ट बंगाल ने 1—0 से जीता। तीसरा मैच झारखंड और उत्तराखंड के बीच हुआ। पूरा मैच रोमांच भरा रहा। उत्तराखंड की बेटियों ने गोल दगाने के लिए मैदान में खूब पसीना बहाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। यह मैच झारखंड ने 2—0 से जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *