Wed. Sep 30th, 2026

नगर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र स्थित श्री भीम टूर एंड ट्रेवल्स के स्वामी जीत वोहरा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।जानकारी के मुताबिक 2 वर्ष पूर्व मध्य प्रदेश की एक युवती के साथ श्री भीम टूर एंड ट्रेवल्स बस स्टैंड के समीप स्वामी आरोपी जीत वोहरा की जान पहचान हुई तथा नजदीकियां बढ़ी। आरोपी की जीत वोहरा को 17 लाख रुपए उधार भी दिए। इसके बाद दोनों के बीच वार्तालाप चलती रही।

आरोप है कि जब युवती ने जीत द्वारा से शादी के लिए कहा तो वह इनकार करने लगा। आरोप है कि युवती को आरोपित ने उधार की रकम वापस देने के लिए हरिद्वार बुलाया तथा होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। उधार की रकम वापस मांगने पर जान से करने की धमकी देने लगा। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जीत वोहरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *