Wed. Sep 30th, 2026

मुलदासपुर माजरा में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। बहादराबाद थाना क्षेत्र के मुलदासपुर माजरा में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया जिससे फैक्ट्री में आग लग गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक फैक्ट्री में कई कर्मचारी काम कर रहे थे। उनके फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी और दमकल कर्मी की टीम मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों की ओर से भी राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई गाय भी जलकर खाक हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *