Wed. Sep 30th, 2026

हरिद्वार। हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक रोडवेज बस हाइड्रा मशीन से टकरा गई। इस हादसे में छह यात्री घायल हो गए हादसा बढेड़ी राजपूताना के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया।

बहादराबाद थाने के थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद हाईवे पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *