Tue. Sep 29th, 2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के माणा में हिमस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद वह जोशीमठ पहुंचे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया को बताया कि, “सभी को बचाया जा रहा है। सेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और जिला प्रशासन के जवान बचाव कार्य के लिए वहां मौजूद हैं। भारी बर्फबारी के कारण साइट को जोड़ने वाली सभी सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। हम जल्द से जल्द उन सभी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं जो अभी भी फंसे हुए हैं। जिन 14 श्रमिकों को आज बचाया गया, वे सभी सुरक्षित हैं, और उन्हें जोशीमठ लाया जा रहा है।” जिन बीआरओ मजदूरों को बचाया गया है उनमें से 3 का इलाज जोशीमठ के आर्मी हॉस्पिटल में चल रहा है, अब तक फंसे हुए कुल 55 बीआरओ श्रमिकों में से 47 को बचाया जा चुका है। बचाव एवं राहत कार्य में सेना के 4 हेलिकॉप्टर को शामिल किया गया है, शेष 8 श्रमिकों की तलाश तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *