ऑल मीडिया एसोसिएशन (अमजा) हरिद्वार इकाई द्वारा बैठक पेंटागन मॉल में आहुत की गयी। बैठक का मुख्य उददेश्य दीपावली पर्व की बधाई एवं हरिद्वार जिला इकाई के जिला अध्यक्ष नरेश तोमर के निधन से रिक्त चल रहे जिलाध्यक्ष के पद को भरने का था। इस अवसर पर सभी ने अपने-अपने विचार बैठक में रखे। बैठक में अमजा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष की सहमति से सभी ने नरेन्द्र प्रधान को सर्व सम्मत्ति से हरिद्वार जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं चंचल तोमर को संगठन मंत्री चुना गया।बैठक में अमजा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हमारे जिलाध्यक्ष नरेश तोमर के निधन से जिलाध्यक्ष की सीट खाली है इसलिये संगठन को आगे बढ़ाने के लिये जिलाध्यक्ष का पद भरना जरूरी है। इसलिये आज यह जिम्मेदारी नरेन्द्र प्रधान को दी गयी वहीं संगठन मंत्री की जिम्मेदारी चंचल तोमर को दी गयी है। उन्होंने जिलाध्यक्ष नरेन्द्र प्रधान एवं संगठन मंत्री चंचल तोमर से अपेक्षा की है कि वे संगठन को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।इस अवसर पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष नरेन्द्र प्रधान ने संगठन का अभार जताते हुए कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे मैं बखूबी निभाऊंगा तथा मैं संगठन को एकजुट कर साथ लेकर चलूंगा। इस अवसर पर संगठन मंत्री चंचल तोमर ने भी संगठन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन मैं बखूबी करुंगा।इस अवसर पर अमजा प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र प्रधान, जिला महासचिव अनिल रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, पूर्व जिला महासचिव मनीष कागरान, संगठन मंत्री चंचल तोमर, जिला उपाध्यक्ष मनीष पाल, संजय लाम्बा, बबलू थपलियाल, लक्सर जिलाध्यक्ष जाने आलम, मित्रपाल, सुरेश भारद्वाज, रोहित सिंह, विजय बडोनी, रवि बेलवाल, ऋषिकेश जिलाध्यक्ष ईश्वर शुक्ला, राजीव कुमार शास्त्री, धर्मराज, हर्ष तिवारी, पुरुषोत्तम खरोला, दीपक भारद्वाज, प्रमेन्द्र नारायण, विकास तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्सर प्रवीण सैनी, संजय धीमान, बृजमोहन शर्मा, पहल सिंह, विनोद धीमान, राहुल सैनी, इस्लाम प्रधान, फिरोज अहमद, रजनीश सैनी, अश्वनी वर्मा, अजय वर्मा आदि मौजूद थे।



