Wed. Sep 30th, 2026

ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध जैसे हालातों को देखते हुए तेल अवीव स्थित चीन के दूतावास ने एक आपात चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सभी चीनी नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत इज़राइल की सरज़मीन छोड़ दें।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह चेतावनी मौजूदा युद्ध जैसे हालात और सुरक्षा चिंताओं के मद्देनज़र जारी की गई है। दूतावास ने कहा है कि सुरक्षित मार्ग से निकासी की योजना तैयार की जा रही है, और जो नागरिक मदद चाहते हैं, वे तत्काल दूतावास से संपर्क करें। चीन की यह अपील दर्शाती है कि मध्य पूर्व में हालात किस कदर गंभीर हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर भारत ने अपने नागरिकों को ईरान से सुरक्षित निकाला शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *