Tue. Sep 29th, 2026

कनखल थाना क्षेत्र के जियापोता में गुरूवार सुबह उस वकत बड़ा हादसा हो गया जब दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद ट्रक और बस की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है हादसे के वक्त दोनों बाइकों पर दो-दो लोग सवार थे, टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक सवार ट्रक के नीचे और दूसरा बस के नीचे चला गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दोनों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लिए। हादसे के बाद बस और ट्रक चालक मौके से फरार हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *