Tue. Sep 29th, 2026

हरिद्वार में हरकी पैडी के निकट काली मंदिर के पास पहाड़ी से भू स्खलन होने से भारी बोल्डर रेलवे ट्रैक पर आ गिरा। लोहे की जालियों को तोड़ते हुए बड़े बड़े पत्थर रेलवे ट्रैक पर गिरने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है। सुरक्षा के चलते रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों को रोक दिया गया है।
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह अचानक यह भूस्खलन हुआ जिसके बाद रेल यातायात प्रभावित हो गया। बतादें कुछ दिन पहले भी इसी स्थान पर पहाड़ी से मलबा आया था। इस घटना के बाद हरिद्वार-देहरादून और हरिद्वार-ऋषिकेश रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। मौके पर रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं। ट्रैक से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने जल्द स्थिति सामान्य होने का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *