Wed. Sep 30th, 2026

उत्तराखंड में पर्यटन सीजन प्रारंभ हो गया है ऐसे में यातायात सुविधा को लेकर के सरकार ने भी हर संभावनाएं तलाशनी प्रारंभ कर दी हैं इन सब के बीच रेलवे भी टनकपुर दिल्ली के मध्य वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की संभावना तलाशने में जुटा हुआ है जिसको लेकर उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने भी दो मई को मुरादाबाद एवं इज्जतनगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इच्छा से भी उन्हें अवगत करा दिया है तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रेल मंत्री अश्विनी वाष्णैव के साथ मिलकर राज्य में तेज गति से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को टनकपुर और दिल्ली के मध्य चलाने का अनुरोध भी किया है।


वैसे पूर्व में मुख्यमंत्री श्री धामी ने रामनगर दिल्ली तथा काठगोदाम से दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के लिए रेल मंत्री से मुलाकात की थी लेकिन हल्द्वानी में गौला नदी के कटाव से क्षतिग्रस्त हुई रेल पटरी को लेकर काठगोदाम से ट्रेन चलाने पर विराम लगा हुआ है वैसे रेलवे ने लालकुआं दिल्ली के मध्य वंदे भारत ट्रेन चलाने तथा लालकुआं कानपुर तक वंदे भारत ट्रेन के विकल्प रखे थे लेकिन रामनगर दिल्ली के मध्य इस ट्रेन को चलाने की ज्यादा संभावनाएं दिखाई दे रही है लेकिन जिस गति से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर से दिल्ली के मध्य वंदे भारत ट्रेन चलाने की कवायत तेज की है उससे लग रहा है कि इस रेल खंड पर जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। वैसे राज्य में देहरादून से दिल्ली तथा देहरादून लखनऊ के मध्य वंदे भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है जबकि कुमाऊँ मंडल को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है लेकिन सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो आने वाले समय में जल्द ही टनकपुर दिल्ली के मध्य वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन प्रारंभ हो जाएगा जो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहली प्राथमिकता में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *