Tue. Sep 29th, 2026

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि मैदानी जिलों में चटक धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 13 से 15 मार्च तक प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्से में बारिश व बर्फबारी की संभाना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिए होने की संभावना है। जिसके चलते ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। दिन भर चटक धूप खिलने से सामान्य तापमान में दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *