Sat. Jul 27th, 2024

                       
देहरादून (ब्यूरो,TUN) उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद द्वारा संस्कृत विभाग प्रेक्षागृह रिस्पना पुल हरिद्वार बाईपास रोड पर ऐपण महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया!
ऐपण महोत्सव 2023 में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने द्वीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि इस ऐपण महोत्सव2023 में उत्तराखंड की संस्कृति, साहित्य एवं कला का संपूर्ण मिश्रण है! इस ऐपण महोत्सव 2023 में उत्तराखंड की संस्कृति झलक रही है तथा कलाकारों द्वारा अपनी कला को लोगों के सामने पेश कर उनको मंत्र मुक्त कर दिया!

उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्रीमती मधु भट्ट ने कहा

इस अवसर पर उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्रीमती मधु भट्ट ने अपने कार्यालय का पूजा- अर्चना कर विधिवत उद्घाटन किया!
ऐपण महोत्सव 2023 में पधारे सभी गणमान्य व्यक्तियों का उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्रीमती मधु भट्ट ने स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जो स्नेह और प्यार ऐपण महोत्सव 2023  में पधार कर हमें दिया है वह अपने आपमें एक सराहनीय कदम है! उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे मैं बखूबी निभाऊंगी! उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति को वह एक अलग पहचान दिलाने  साथ ही साहित्य एवं कला क्षेत्र में भी वह कुछ अलग करने का काम करेगी! श्रीमती मधु भट्ट ने कहा कि साहित्य के क्षेत्र में जो भी लोग काम कर रहे हैं उनके साथ बैठक कर साहित्य क्षेत्र में जो कमी है उनको दूर किया जाएगा! उन्होंने कहा कि  कला  के क्षेत्र में भी मिलकर एक अलग कार्य करना होगा यह सभी कार्य तभी संभव होंगे जब हम सब मिलकर इस क्षेत्र में काम करेंगे! उन्होंने कहा कि संस्कृति , साहित्य एवं कला क्षेत्र में उत्तराखंड विश्व पटल पर एक अलग छाप छोड़ सकता है लेकिन इसके लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा!

इस कार्यक्रम में मौजूद अतिथि गण

ऐपण महोत्सव 2023 एवं उत्तराखंड संस्कृति,  साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती मधु भट्ट के कार्यालय उद्घाटन अवसर पर भारत माता मंदिर एवं श्री निरंजनी अखाड़ा के महंत ललितानंद गिरी, अखिल भारतीय संत समिति के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमनदीप महाराज, ज्योति प्रसाद गैरोला, डीपी गैरोला, वरिष्ठ भाजपा नेता, भाजपा विधायक, संत समाज, महिलाएं, प्रबुद्ध जन एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed