Wed. Sep 30th, 2026

हरिद्वार। गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आ रहे यात्रियों की कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। यात्री हरियाणा निवासी है। हादसा रविवार की तड़के हुआ।

जानकारी के अनुसार हरियाणा निवासी चार युवक हरिद्वार में यात्रा के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह नारसन में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो उनकी कार में एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 के माध्यम से घायलो को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक का नाम हेमंत सिंह पुत्र बाबूलाल निवासी संबल हरियाणा बताया गया है। वहीं घायलों के नाम लोकेश पुत्र भगवान एवं राहुल पुत्र सुभाष व अन्य बताया गया है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *